7 जनवरी 2014 - 20:30
सीरिया की सरकार और जनता का समर्थन जारी रखेगा।

हिज़बुल्लाह लेबनान नें ऐलान किया है कि उसके ख़िलाफ़ होने वाले हमले, सीरिया की सरकार के समर्थन में हिज़बुल्लाह के इरादे को कमज़ोर नहीं कर सकते हैं

हिज़बुल्लाह लेबनान नें ऐलान किया है कि उसके ख़िलाफ़ होने वाले हमले, सीरिया की सरकार के समर्थन में हिज़बुल्लाह के इरादे को कमज़ोर नहीं कर सकते हैं। हिज़बुल्लाह नें कहा है कि लेबनान का इस्लामी प्रतिरोध आतंकवादी हमलों से डरने वाला नहीं है और सीरिया की सरकार के लिये अपना समर्थन जारी रखेगा। हिज़बुल्लाह लेबनान नें यह प्रतिक्रिया अलक़ायदा से सम्बंधित दाएश नाम के आतंकवादी संगठन की तरफ़ से दक्षिणी बैरूत में होने वाले धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार किये जाने के बाद दी है। इस आतंकवादी हमले में दसियों लोगों की मौत हो गई थी और बहुत से लोग घायल हो गए थे।